सिकन्दराराऊ (हसायन) 02 अक्टूबर। यूजीसी के संबंधित नए नियमों की समीक्षा और उन्हें वापस लेने की मांग को लेकर शुक्रवार को हसायन कोतवाली क्षेत्र में सवर्ण समाज के ग्रामीण लोगों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए सत्याग्रह न्याय यात्रा निकाली।प्रदर्शनकारियों ने समान न्याय,झूठे मुकदमों पर रोक,कानूनों के कथित दुरुपयोग को रोकने और सभी नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा की मांग उठाई।यात्रा का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर राम जादौन ने किया।उनके साथ जिलाध्यक्ष आशीष ठाकुर, एडवोकेट नवनीत सिंह जादौन,सिद्धार्थ ठाकुर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण लोग और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।प्रदर्शनकारी चार पहिया और छह पहिया वाहन ट्रैक्टर,कार और अन्य वाहनों के काफिले के साथ जिला मुख्यालय की ओर रवाना हुए। कोतवाली पुलिस को सवर्ण समाज के द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन आंदोलन की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस और तहसील प्रशासन ने सर्तकर्ता के साथ अलर्ट होकर विरोध प्रदर्शन के दौरान शामिल वाहनों के काफिले को आगे बढ़ने से रोकने के लिए हसायन से नगला रति के लिए जाने वाले मार्ग पर रास्ते में जगह जगह पर बैरिकेडिंग की।प्रदर्शनकारियों के काफिले को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो ने जे.सी.बी. मशीन और अन्य अवरोध लगाकर वाहनों को रोका गया।काफिला रोके जाने पर प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के अलावा कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा के बीच काफी देर तक जमकर नोकझोंक भी हुई।जिला मुख्यालय तक नहीं जाने दिए जाने से नाराज बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी नगला रति मार्ग पर गांव पिछौंती से आगे सड़क मार्ग पर ही धरने पर बैठ गए।इससे कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ।स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की।काफी देर तक चली वार्ता के बाद प्रदर्शनकारियों ने एडीएम न्यायिक प्रकाश चंद्र अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा और पुलिस उपाधीक्षक अमित पाठक उपजिलाधिकारी सिकन्द्राराऊ धर्मेन्द्र चौहान,कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में यूजीसी के संबंधित नियमों को वापस लेने अथवा उनकी समीक्षा करने, मामलों में निष्पक्ष जांच कराने, झूठे मुकदमों पर कार्रवाई करने, कानूनों के दुरुपयोग को रोकने और सभी नागरिकों के लिए कानून का निष्पक्ष क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की मांग की गई।प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों की मांगों और ज्ञापन को संबंधित उच्च स्तर तक पहुंचाने की बात कही। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त किया।प्रदर्शन के दौरान भाकियू भानु गुट के जिलाध्यक्ष ठाकुर आशीष प्रताप सिंह,सिद्धार्थ ठाकुर,नवीन सिंह,सतेंद्र सिंह,प्रशांत कुमार,बिल्ला पंडित,कान्हा ठाकुर, राघव यादव शिव ठाकुर अजीत ठाकुर अंकित ठाकुर सहित क्षेत्र के सैकड़ों व्यक्ति सम्मिलित हुए।