Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 30 सितम्बर। थाना क्षेत्र के गांव टिमरली में मंगलवार रात 32 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलने पर मुरसान पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मृतक सूरज पुत्र स्वर्गीय राजू के चचेरे भाई अशोक ने बताया कि गांव में परिवार के दो मकान हैं। एक मकान में परिवार रहता है, जबकि दूसरा बंद रहता है। मंगलवार शाम सूरज की मां रीना दूसरे मकान पर गई थीं। वहां उन्होंने सूरज को फंदे पर लटका देखा। परिजन आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, सूरज की पत्नी तनु रक्षाबंधन पर अपने मायके अइयापुर गई थी और वहीं रह रही है। सूरज के पीछे पत्नी और एक बेटी है। उसके पिता राजू की भी काफी समय पहले मौत हो चुकी थी। मुरसान पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page