Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 सितम्बर। जायंट्स पहल द्वारा जायंट्स सप्ताह के अंतर्गत “महादिवस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था की ओर से लगातार सात दिनों तक किए गए विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों का विस्तार से विवरण प्रस्तुत किया गया। इस दौरान सामाजिक कार्यों में योगदान देने वाले जायंट्स पदाधिकारियों का भी स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में आमंत्रित सम्मानित जायंट्स पदाधिकारियों को संस्था की ओर से पार्के, पुष्प एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों के सम्मान के बाद शहर के चार प्रतिष्ठित एवं जिम्मेदार नागरिकों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर उनके सामाजिक योगदान के लिए अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथियों में श्रीमती सुषमा यादव, प्रधानाचार्या आर.डी. कॉलेज, श्रीमती ममता कौशिक, प्रधानाचार्या जी.जी.आई.सी., श्रीमती सपना शर्मा \, फिटनेस ट्रेनर एवं न्यूट्रिशनिस्ट तथा डॉ. प्रियंका, स्त्री रोग विशेषज्ञ, वर्धमान अस्पताल शामिल रहीं। सभी अतिथियों को समाज के उत्थान एवं विकास में उनके योगदान तथा अपने-अपने क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं फिटनेस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने अनुभव और विचार साझा किए। उनके ज्ञानवर्धक एवं प्रभावशाली संबोधन से कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों को विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं। अतिथियों ने समाज के विकास के लिए जागरूकता, स्वस्थ जीवनशैली और शिक्षा के महत्व पर भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके बाद उपस्थित सभी अतिथियों एवं सदस्यों ने सामूहिक रूप से स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में संस्था की अध्यक्ष श्रीमती नीति बुरमन ने सभी सम्मानित अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। श्रीमती नीति बुरमन ने कहा कि सभी सम्मानित अतिथियों और सदस्यों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाया। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का भी धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page