Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 सितम्बर। पुलिस महानिदेशक लखनऊ, उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन क्लीन-2” के तहत हाथरस पुलिस ने थानों में लंबे समय से दाखिल मुकदमाती, लावारिस एवं एमवी एक्ट के तहत सीज वाहनों के नियमानुसार निस्तारण की कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर थाना चन्दपा में दाखिल मुकदमाती वाहनों की नीलामी प्रक्रिया पूरी कराई गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में जनपद के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानों पर दाखिल मुकदमाती, लावारिस तथा एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज वाहनों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए थे। इसी अभियान के तहत थाना चन्दपा में दाखिल 37 मुकदमाती वाहनों का उपसंभागीय परिवहन अधिकारी, हाथरस द्वारा मूल्यांकन कराया गया।

मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपजिलाधिकारी सदर हाथरस एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद की अध्यक्षता में गठित टीम के समक्ष बुधवार, 30 सितंबर को उक्त वाहनों की नीलामी प्रक्रिया कराई गई। नीलामी में हाथरस जनपद के साथ-साथ गैरजनपदों से आए कुल 45 ठेकेदारों ने प्रतिभाग किया। नीलामी प्रक्रिया के दौरान ठेकेदार इमरान पुत्र निजामुद्दीन निवासी मोहल्ला व्यापरियान, थाना सादाबाद, जनपद हाथरस द्वारा सभी प्रतिभागियों में सर्वाधिक 3 लाख 63 हजार रुपये की बोली लगाई गई। अधिकतम बोली लगने के बाद नियमानुसार नीलामी प्रक्रिया इमरान के पक्ष में पूर्ण की गई। पुलिस के अनुसार नीलामी प्रक्रिया से प्राप्त 3,63,000 रुपये की राजस्व धनराशि को नियमानुसार कोषागार में जमा कराया जाएगा। ऑपरेशन क्लीन-2 के तहत इस तरह की कार्रवाई से थानों में लंबे समय से दाखिल वाहनों के निस्तारण के साथ-साथ पुलिस परिसरों में अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों की समस्या को भी दूर करने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page