Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 29 सितम्बर। जीटी रोड स्थित क्रीड़ा स्थल के सामने एक तेज रफ्तार वैगनआर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार, कार चालक के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि नशे में तेज रफ्तार से वाहन चलाने के दौरान चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद वैगनआर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले हिस्से में काफी नुकसान हुआ। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page