Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 29 सितम्बर। कस्बे के मोहल्ला मटकोटा में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब महिला थाना हाथरस पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और छेड़छाड़ के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक घर पर दबिश दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस टीम वापस लौट गई। बताया गया है कि मोहल्ला मटकोटा निवासी एक विवाहिता ने महिला थाना हाथरस में अपने पति समेत करीब आधा दर्जन ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद महिला थाना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। इसी क्रम में मंगलवार दोपहर महिला थाना पुलिस ने मोहल्ला मटकोटा में आरोपियों के संभावित ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस टीम के पहुंचने की जानकारी मिलते ही आरोपियों के मौके से फरार होने की बात सामने आई। पुलिस की कार्रवाई से मोहल्ले में हलचल मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दी गई दबिश को लेकर मोहल्ले में काफी देर तक चर्चाओं का दौर चलता रहा। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page