Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 29 सितम्बर। कस्बे के मोहल्ला हुरमतगंज स्थित खांडा मार्केट में सड़क पर पानी फैलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामले में एक पक्ष की महिला ने कोतवाली सिकंदराराऊ में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। खांडा मार्केट निवासी नरगिस पत्नी मोहम्मद खालिब ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 सितंबर की दोपहर करीब 2:30 बजे पड़ोसी हाजी सोहिल, बहारमियां पुत्रगण बन्दू और सैकूल पुत्र सोहिल कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए उसके घर में घुस आए। नरगिस का आरोप है कि जब उसने गाली-गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके और उसके परिवार के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। मारपीट में वह और उसके परिवार के सदस्य घायल हो गए। आरोप है कि घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page