Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 29 सितम्बर। आगरा रोड पर बरोस और सीस्ता के निकट देर रात ट्रैक्टर और लोडर मैक्स पिकअप की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडर मैक्स पिकअप में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते लोडर धू-धू कर जलने लगा। सड़क पर आग की लपटें उठने से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार बंद बॉडी ट्रक सादाबाद की ओर से आलू लादकर आगरा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान आगरा की ओर से हाथरस की तरफ एक मैक्स पिकअप आ रही थी। बरोस और सीस्ता के बीच दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद जहां ट्रक पलट गया वहीं मैक्स लोडर में आग भड़क उठी। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंच गए। आग की भयावह स्थिति को देखते हुए तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। कुछ ही देर में दमकल की टीम मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद लगी आग पर काबू पाया गया। हादसे के बाद आगरा रोड पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने क्रेन और अन्य वाहनों की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक और मैक्स पिकअप को सड़क से किनारे कराया। इसके बाद यातायात को धीरे-धीरे सुचारू कराया गया। रात के समय हुए इस हादसे के कारण काफी देर तक सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दोनों वाहनों की भिड़ंत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालक ठीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page