हाथरस 28 सितम्बर। श्री दाऊजी महाराज मेला पंडाल में विश्व हिंदू महासंघ परिवार के तत्वावधान में पूज्य योगी आदित्यनाथ के गुरुदेव एवं राष्ट्र संत अवैद्यनाथ महाराज की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार पाठक, प्रदेश अध्यक्ष मातृशक्ति प्रकोष्ठ शालिनी पाठक, कार्यक्रम अध्यक्ष कुंवर रत्नेश रत्न, जिला संरक्षक नानक चंद पचौरी, मंडल प्रभारी धर्माचार्य प्रकोष्ठ गणेश चंद्र वशिष्ठ सहित मंचासीन पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुंवर रत्नेश रत्न ने की। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक भूपेंद्र कुमार शर्मा तथा सहसंयोजक विशाल वार्ष्णेय ‘अपना वाले’ एवं सुधीर गुप्ता ने अतिथियों का माला, पटका एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम समन्वयक पीएन यादव के साथ पुलिसकर्मियों, मीडिया कर्मियों एवं सफाई कर्मचारियों का भी माला-पटका पहनाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर हाथरस के प्रमुख आशुकवि अनिल बौहरे, राणा मुनि प्रताप, दीपक रफी, कृष्ण वर्मा, प्रभुदयाल तिवारी एवं उपाध्याय ने काव्य पाठ के माध्यम से राष्ट्र संत अवैद्यनाथ महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मंचासीन पदाधिकारियों ने राष्ट्र संत अवैद्यनाथ महाराज के सामाजिक समरसता और हिंदुत्व संबंधी विचारों पर अपने विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि रामेश्वर उपाध्याय ने हिंदू समाज में एकजुटता बनाए रखने, समाज के वंचित एवं दबे वर्गों को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए लोगों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में अजय प्रधान, राम वर्मा, संजय सिंह राणा, विशाल पाथरे, संजू सिंह गहराना, हरेंद्र शर्मा, डॉ. राजेश, थान सिंह तोमर, प्रदीप प्रजापति एवं नवीन चतुर्वेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सिकन्दराराऊ में ट्रक और रोडवेज बस की आमने-सामने भिड़ंत, चालक समेत 10 घायल
September 28, 2026
Related Posts
Recent Posts
सिकन्दराराऊ में ट्रक और रोडवेज बस की
September 28, 2026
पुरदिलनगर में गूंजा वंदे मातरम्, सामूहिक गायन
September 28, 2026
मुरसान : 20 वर्षीय युवती लापता, युवक
September 28, 2026
मुरसान : 18 वर्षीय युवती को बहला-फुसलाकर
September 28, 2026
घर में घुसकर युवती पर हमले के
September 28, 2026
घर में घुसकर गाली-गलौज और वाहनों में
September 28, 2026
सोमवार (28/09/26) दर्शन श्री गोपेश्वर महादेव, बागला
September 28, 2026
Weather
Hathras
9:46 pm,
Sep 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







