सिकन्दराराऊ (हसायन) 28 सितम्बर। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के जलेसर सासनी मार्ग स्थित गांव नगला मोती बरवाना में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में नारी उत्कर्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया।नारी उत्कर्ष सम्मेलन के कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री परिवार की महिला शक्ति के द्वारा मॉ गायत्री के छाया छविचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्चलन कर किया।नारी उत्कर्ष सम्मेलन में नारी शिक्षा, संस्कार, आत्मनिर्भरता, प्रतिभा, विकास, सामाजिक सहभागिता पर वक्ताओं ने विचार प्रस्तुत किए।कार्यक्रम में गायत्री परिवार की जिला समन्वयक अमिता सिसौदिया ने कहा कि आज हम नारी की शक्ति को जगाने के लिए आए है।उन्होंने कहा कि देश व समाज की नारियां जाग्रति हो जाएं,तो यह देख देश के साथ समाज का वातावरण यूं ही पलभर में बदलता चला जाएगा।रिटायर्ड सेवानिवृत राजस्व कर्मी पूर्व लेखपाल थान सिंह राघव ने कहा कि नारियों का उत्कर्ष शिक्षा से संभव है,शिक्षा से स्वयं का ही नहीं अपितु समाज का भी उत्कर्ष होता है।बेटा और बेटी में भेदभाव नहीं करना चाहिए भारत साकार द्वारा भी बहुत सी योजनाएं चलाई जा रहीं हैं।नारी परिवार की आधार शिला होने के साथ देश व समाज और राष्ट्र के विकास में भी अपनी अहम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।नारी सशक्तीकरण का अर्थ सिर्फ आर्थिक आत्मनिर्भरता नही बल्कि शिक्षा, सम्मान, आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और समान अवसर उपलब्ध कराना भी है।वक्ताओं ने बेटियों की शिक्षा को बढावा देने और महिलाओं को अपनी प्रतिभा के अनुरूप आगे बढने का अवसर दिए जाने के लिए आह्वान किया।कार्यक्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार से जुडे ग्रामीणों के नारी उत्कर्ष सम्मेलन में शामिल होने के लिए आई महिलाओं का पुष्प वर्षा कर पुष्प मल्लिका फूलमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।कार्यक्रम में गायत्री परिवार की जिला समन्वयक अमिता सिसौदिया, मेघराज सिंह भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा अलीगढ़,सुशील कुमार मिश्रा परिव्राजक गायत्री शक्तिपीठ जलेसर,डॉ.थान सिंह कुशवाहा,अशोक प्रताप, लोकेश प्रताप,दुर्गेश प्रताप सिंह, चंद्रभान,रामवीर सिंह यादव, होडल सिंह,पुष्पेंद्र प्रताप,के.पी सिंह कुशवाहा,धर्मेंद्र,गीता देवी, सीमा कुशवाहा,पुष्पा,खुशबू सहित समाज व गांव के तमाम महिला पुरूष युवक युवतियों के अलावा बच्चे भी मौजूद दिखाई दिए।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण में ग्रामीणों को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित
September 28, 2026
Related Posts
Recent Posts
डेंगू-मलेरिया की रोकथाम पर जोर, डीएम ने
September 28, 2026
खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण में ग्रामीणों को स्वरोजगार
September 28, 2026
अस्पतालों में भीड़ और लंबी कतारों पर
September 28, 2026
आबकारी विभाग ने शराब दुकानों और ढाबों
September 28, 2026
दाऊजी मेला पंडाल में राष्ट्र संत अवैद्यनाथ
September 28, 2026
हसायन : नारी परिवार की आधार शिला
September 28, 2026
हसायन : हर वर्ष होता था अश्विनी
September 28, 2026
Weather
Hathras
9:13 pm,
Sep 28, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










