Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 28 सितम्बर। राष्ट्रीय लोकदल की स्वाभिमान पदयात्रा के तहत कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार सिंह बिसावर पहुंचे। वह रालोद नेता गिरेन्द्र चौधरी के शीतगृह पर आए, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजक प्रमोद कुमार जाटव थे। मंत्री अनिल कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में हर जिले में स्वाभिमान यात्रा हो रही है। इस यात्रा का मकसद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जनता से सीधा संपर्क बनाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे गांव-गांव जाकर लोगों से बात करें और उनकी समस्याएं सुनें। उन्होंने जनसमस्याओं की जानकारी लेकर उन्हें सुलझाने के लिए कोशिश करने को कहा। इससे संगठन और जनता के बीच बातचीत मजबूत होगी। इस दौरान सादाबाद विधायक प्रदीप कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष केशवदेव चौधरी, महीपाल सिंह, पूर्व प्रधान विजयपाल सिंह, उदयवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, लोकेन्द्र चौधरी समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page