Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 सितम्बर। थाना हाथरस गेट क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 20 अगस्त 2026 को वादी केशव सिंह राणा पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी माधव विहार कॉलोनी, इगलास रोड, थाना हाथरस गेट ने सूचना दी थी कि 14 अगस्त को वह अपने परिवार के साथ ग्राम परसारा से घर लौट रहा था। इसी दौरान गढ़ी जैनी के पास ताविश अपने पिता और भाई के साथ पहुंचा और जान से मारने की नीयत से उसके और उसके परिवार के ऊपर फायरिंग कर दी। सूचना के आधार पर थाना हाथरस गेट में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेश पर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना हाथरस गेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर एक तमंचा 315 बोर और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ताविश राणा पुत्र राजा बाबू गहलोत निवासी लक्ष्मी नगर, लाला नगला पुलिस चौकी के पास, थाना कोतवाली नगर, हाथरस के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले में थाना हाथरस गेट पर मुकदमा अपराध संख्या 356/26 के तहत धारा 126(1), 109(1), 324(4), 3(5) बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page