Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 27 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पांच सौ तीस बी से हसायन कस्बा के लिए आ रहे लिंक सडक मार्ग पर स्थिति एक मदिरा की पंजीकृत दुकान से अज्ञात चोरों के द्वारा द्रव्यात्मक पेय शराब व नकद धनराशि चोरी कर ले जाने को लेकर घटना को अंजाम देकर फरार हो गए है।मदिरा की दुकान से द्रव्यात्मक पेय पदार्थ शराब जैसी वस्तु का सामान  चोरी हो जाने के बाद मदिरा की ठेका शराब की दुकान पर तैनात कार्यरत सेल्समैन व संचालक स्तर का कर्मचारी फोन पर घटना की जानकारी देते हुए कुछ भी बताने से कतरा रहा है।चोरी  की घटना की जानकारी होने पर इलाका पुलिस सलेमपुर औद्योगिक परिक्षेत्र में स्थापित पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियो के अलावा कोतवाली से कोतवाली पुलिस ने भी मौके घटना स्थल ठेका मदिरा शराब की दुकान पर पहुंचकर सेल्समैन स्तर के कर्मचारी से चोरी की घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस भी मदिरा शराब की दुकान से हुई चोरी की घटना का अंजाम देने वाले चोरों की तलाश करने के लिए नगला रति लिंक मार्ग पर स्थापित दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज के माध्यम से चोरी की घटना का सुराग लगाए जाने का प्रयास कर रही है।नगलारति स्थित मदिरा की एक ब्रांड की दुकान पर तैनात कार्यरत सेल्समैन संचालक स्तर के कर्मचारी अनुज व रोहित से शनिवार को उनके पर्सनल मोबाइल नंबर दूरभाष मोबाइल फोन कॉल के माध्यम से मदिरा शराब की दुकान से हुई चोरी की घटना की जानकारी लेने पर अवगत कराया कि शुक्रवार शनिवार पच्चीस छब्बीस सिंतबर की रात्रि को चोरों के द्वारा पीछे से दुकान की दीवार काटकर दुकान में रखी द्रव्यात्मक द्रव्य शराब जैसे  पेय पदार्थ मदिरा की कुछ ब्रांड की बोतल के अलावा एक ब्रांड के क्वार्टर की पेटी शराब के अलावा दुकान के अंदर रखे हुए कुछ धनराशि भी चोरी कर ले गए।घटना की जानकारी किए जाने के बाद अनुज व रोहित अलग अलग तरह की बातें बताते हुए कभी गल्ला काटकर धनराशि के सही से नालेज नही होने की बात कहता है,तो कभी रोहित स्वंय के बीमार होने पर हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक चिकित्सक के यहां पर उपचार कराए जाने की बात कहते हुए किसी भी तरह की जानकारी देने में कतरा रहा है।रविवार सत्ताइस सिंतबर को मदिरा की दुकान पर तैनात कार्यरत सेल्समैन अनुज के दूरभाष मोबाइल पर दुकान से हुई चोरी की जानकारी के बारें में दोबारा दो बार फोन कॉल किया।तो उसने रिसीव करना भी जरूरी नही समझा।अनुज के साथ ही रोहित नाम के युवक से मदिरा की दुकान से शुक्रवार शनिवार की रात्रि में हुई मदिरा के सामान व धनराशि चोरी कर ले जाने की घटना के बारे में कोई जानकारी किए जाने के बारे में पूछने पर बताया कि वह पुलिस को घटना की जानकारी दे चुके है और एफआईआर कराए जाने के बारे में जानकारी करने पर पूछे जाने पर बताया कि वह कोतवाली से जानकारी कर ले।वह कोतवाली पुलिस को जानकारी दे आए है।पुलिस जांच कर भागदौड कर रही है।चोरों के पकड जाने पर सब कुछ मालूम पड जाएगा।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि दुकानदार ने अभी कोई मोटा स्टीमेट बताया नही है।कितना नुकसान हुआ है।कैमरे चैक किए जा रहे है। उसके बाद पता पडेगा कि क्या हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page