Hamara Hathras

Latest News

सासनी 26 सितम्बर। सासनी थाना क्षेत्र के गांव नदौना में मामूली विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। गांव निवासी लेखराज ने थाना सासनी में तहरीर देकर गांव की ही मोहिनी देवी पत्नी राजेश पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार 25 सितंबर की सुबह लेखराज अपने घर पर टिक्की बेचने का काम कर रहा था। इसी दौरान मोहिनी देवी बाइक निकालने के बहाने वहां पहुंची और गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर आरोप है कि महिला ने ईंट और डंडे से हमला कर दिया, जिससे लेखराज के सिर में चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी को भी चोटें लगने की बात कही गई है। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित महिला जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चली गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page