Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 सितम्बर। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव से 13 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी की मां ने कोतवाली हाथरस जंक्शन में तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी दोपहर करीब तीन बजे घर से बाजार में जरूरी सामान लेने गई थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। किशोरी के परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से बेटी को बरामद करने की गुहार लगाई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page