Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 सितम्बर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ थाना कोतवाली हाथरस गेट पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में प्राप्त करीब 12 शिकायतों में से चार का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष शिकायतों का मौके पर मुआयना कर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने थाना समाधान पंजिका का भी अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। विशेष रूप से भूमि संबंधी विवादों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर जाकर भौतिक सत्यापन करें और दोनों पक्षों की उपस्थिति में नियमानुसार समस्या का समाधान कराया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा शिकायतकर्ता को नियमानुसार प्रभावी राहत उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्रवाई आवश्यक है, उनमें दोनों विभाग आपसी समन्वय से एक टीम के रूप में कार्य करते हुए तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूर्ण पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाना चाहिए, ताकि किसी भी पक्ष को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस, थाना प्रभारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page