अलीगढ़ 26 सितम्बर। मंगलायतन विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ फार्मेसी द्वारा विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं, औषधि प्रबंधन, मरीज सुरक्षा और जन-जागरूकता में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ डीन अकादमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा व प्राचार्य प्रो. फवाद खुर्शीद ने किया। अतिथियों ने स्वास्थ्य सेवा प्रणाली में फार्मासिस्टों के अतुलनीय योगदान और फार्मेसी पेशा की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में ज्ञान, रचनात्मकता, संचार कौशल और टीम वर्क को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिनमें ओरल प्रेजेंटेशन, पोस्टर प्रेजेंटेशन, नुक्कड़ नाटक व फूड इवेंट शामिल रहे। नुक्कड़ नाटक ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। जिसमें अगर दवा है मजबूरी, तो फार्मासिस्ट है जरूरी के संदेश के माध्यम से सुरक्षित और उचित दवा सेवन में फार्मासिस्ट की अनिवार्य भूमिका को प्रदर्शित किया। प्रस्तुतियों का मूल्यांकन डीन अकादमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा व बायोटेक्नोलॉजी एंड लाइफ साइंसेज के विभागाध्यक्ष प्रो. आरके शर्मा ने किया। वहीं, ओएसडी (अकादमिक) प्रो. राजेश उपाध्याय तथा इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज की विभागाध्यक्ष प्रो. मनीषा शर्मा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रतियोगिता पोस्टर प्रेजेंटेशन में अजय शर्मा, प्रिंस कुमार, गौतम कुमार, रोहित कुमार ने प्रथम स्थान। प्रेंज़ू, नेहा, अमन आजाद ने द्वितीय स्थान। खुशी कुमार, मो. हसन, सुनील कुमार महतो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संयोजक डा. उमेश कुमार मिश्रा व संस्कृति उपाध्याय थी। कार्यक्रम में डा. शोभित सिंह राजपूत, डा. निशांत कटियार, डा. बृजेश शर्मा, डा. गुंजन रानी, डा. रजत गर्ग, सुशांत शर्मा, अंशु तिवारी, वामिक खान, जुफनौन, निधि सारस्वत, विश्वदीप सिंह, सुनील कुमार, अशिता जैन, विजया लक्ष्मी आदि का सहयोग रहा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सादाबाद : ग्राम करील में 27 सितंबर को स्वाभिमान यात्रा समापन समारोह और जनसभा
September 26, 2026
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : ग्राम करील में 27 सितंबर
September 26, 2026
दो दिन अनुपस्थित रहने की बात पर
September 26, 2026
17 वर्षीय किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर
September 26, 2026
घर पर टिक्की बेच रहे युवक से
September 26, 2026
जरूरी सामान लेने बाजार गई किशोरी लापता,
September 26, 2026
हतीसा भगवंतपुर में राजा महेंद्र प्रताप सिंह
September 26, 2026
सेवा संकल्प अभियान के तहत सामान्य ज्ञान
September 26, 2026
Weather
Hathras
9:33 pm,
Sep 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






