Hamara Hathras

Latest News

सिकंदराराऊ 25 सितम्बर। ऑपरेशन क्लीन के तहत जनपद के सभी थाना प्रभारियों को थानों में दाखिल मुकदमेबाजी, लावारिस एवं एमवी एक्ट के तहत सीज वाहनों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में थाना सिकंदराराऊ में मुकदमेबाजी के 11 वाहनों का उप संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा मूल्यांकन कराया गया। इसके बाद उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ एवं क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ की अध्यक्षता में गठित टीम के माध्यम से 24 सितंबर 2026 को उक्त वाहनों की नीलामी प्रक्रिया कराई गई। नीलामी में हाथरस सहित अन्य जनपदों के कुल 36 ठेकेदारों ने प्रतिभाग किया। नीलामी के दौरान ठेकेदार रवेंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला बिहारीपुरम फेज-1, मैलरोज बाईपास, थाना बन्नादेवी, जिला अलीगढ़, फर्म विशाल इंटरप्राइजेज द्वारा सर्वाधिक 4 लाख 26 हजार रुपये की बोली लगाई गई। इसके आधार पर नीलामी प्रक्रिया उनके पक्ष में पूर्ण की गई। नीलामी से प्राप्त 4,26,000 रुपये की राजस्व धनराशि नियमानुसार कोषागार में जमा कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page