Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 सितम्बर। सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद के सभी 1712 आंगनबाड़ी केंद्रों पर ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति का आकलन करने, कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन करने तथा उन्हें सुपोषित श्रेणी में लाने के लिए अभिभावकों को आवश्यक जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को उनके अभिभावकों के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुलाया गया, जहां अभिभावकों की मौजूदगी में बच्चों का वजन कर उनकी पोषण स्थिति का आकलन किया गया। कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों के परिवारों को स्वास्थ्य, पोषण, उचित खान-पान एवं नियमित देखभाल से संबंधित आवश्यक जानकारी दी गई। अभिभावकों को बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर नियमित निगरानी रखने तथा आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई एवं अन्नप्राशन की गतिविधियां भी आयोजित की गईं। इसके साथ ही कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों के परिवारों को बच्चों को सुपोषित बनाने के लिए उपलब्ध पोषण सेवाओं एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को संबंधित योजनाओं से जोड़ने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सहभागिता की। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बच्चों एवं अभिभावकों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पोषण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति के प्रति अभिभावकों को जागरूक करने और कुपोषित बच्चों को आवश्यक सेवाओं से जोड़कर सुपोषित बनाने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page