Hamara Hathras

Latest News

सासनी 25 सितम्बर। जनपद में आधार संबंधी सेवाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य से भारतीय डाक विभाग, अलीगढ़ मंडल द्वारा 1 से 6 अक्टूबर तक सासनी एवं हसायन ब्लॉक परिसर में विशेष आधार नामांकन एवं अपडेट शिविर आयोजित किए जाएंगे। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सासनी ब्लॉक परिसर में सासनी डाकघर तथा हसायन ब्लॉक परिसर में हसायन डाकघर से आधार मशीनों को स्थानांतरित कर शिविर स्थल पर स्थापित किया जाएगा। इन शिविरों में नागरिकों को नया आधार नामांकन कराने के साथ-साथ पहले से बने आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल एवं बायोमेट्रिक सहित आवश्यक विवरणों में संशोधन एवं अपडेट कराने की सुविधा मिलेगी। मुख्य विकास अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि जिन लोगों को नया आधार बनवाना है अथवा आधार विवरण में किसी प्रकार का संशोधन या अपडेट कराना है, वे निर्धारित अवधि में सासनी अथवा हसायन ब्लॉक परिसर में आयोजित विशेष शिविरों में पहुंचकर सेवाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने बताया कि शिविरों के आयोजन से संबंधित क्षेत्र के नागरिकों को आधार संबंधी कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page