Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 सितम्बर। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव मोहारी में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसे में युवक की छत से गिरने से मौत हो गई। युवक रात में छत पर सो रहा था। तड़के लघुशंका के लिए उठने के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे जा गिरा। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव मोहारी निवासी नकुल कुमार (25) पुत्र मानवेंद्र मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। बुधवार रात वह रोजाना की तरह घर की छत पर सो रहा था। गुरुवार तड़के वह लघुशंका के लिए उठा। इसी दौरान किसी तरह उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे जा गिरा। युवक के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में नकुल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया है कि नकुल अविवाहित था। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ ले गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page