Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 24 सितम्बर। रामलीला महोत्सव के तहत इस बार जनकपुरी आयोजन की जिम्मेदारी आवास विकास कॉलोनी को दी गई है। शुक्रवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित मंदिर पर सार्वजनिक धार्मिक सभा के अध्यक्ष रामबहादुर यादव ‘भोला पहलवान’ की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से क्षेत्रवासियों के आग्रह पर जनकपुरी की जिम्मेदारी आवास विकास कॉलोनी को सौंपने का निर्णय लिया। इससे पूर्व पिछले सप्ताह सार्वजनिक धार्मिक सभा रजिस्टर ट्रस्ट की बैठक में रामलीला महोत्सव समिति का संयोजक आरपीएम इंटर कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. अविन शर्मा की पत्नी क्षमा शर्मा को बनाया गया था। जनकपुरी के लिए सुधीर पचौरी को संयोजक, प्रवीन उपाध्याय को अध्यक्ष, यतेन्द्र वार्ष्णेय स्वागत अध्यक्ष, को सह-संयोजक, मनीष शर्मा, संकल्प उपाध्याय, सुनील अग्रवाल व अतुल चौधरी सहसंयोजक तथा सचिन अग्रवाल को व्यवस्थापक बनाया गया है। नवनिर्वाचित संयोजक एवं पदाधिकारियों का रामलीला महोत्सव समिति के अध्यक्ष पवन गौतम ने दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। रामलीला महोत्सव का आगाज 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रामलीला मैदान सहित प्रमुख चौराहों पर ध्वजारोहण के साथ होगा, जबकि रामलीला का शुभारंभ 3 अक्टूबर से किया जाएगा। बैठक में रामबहादुर यादव, डॉ. अविन शर्मा, विधिक सलाहकार छवि रंजन द्विवेदी, कैलाशचंद्र अग्रवाल, कृष्ण कुमार गौतम, पवन गौतम, सुरेंद्र बांठिया, राम अवतार यादव, सिद्धार्थ बाठिया, विनय माहेश्वरी, सचिन टालीवाल, राकेश कुमार अग्रवाल, हरिश अग्रवाल, राजू शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, मुकेश शर्मा, पंकज यादव, विपुल अग्रवाल, मुकेश गौतम, अमित यादव, आलोक यादव, अर्पित यादव, गोविंदराम शर्मा, योगेश टॉलीवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page