हाथरस 24 सितम्बर। पर्युषण पर्व का शुक्रवार को अंतिम दिन है और इस अवसर पर शहर के सभी जैन मंदिरों में अनंत चतुर्दशी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। गुरुवार को पर्युषण पर्व के नौवें दिन विभिन्न जैन मंदिरों में भक्ति संगीत कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिरों में नित्य नियम पूजा-अर्चना के साथ अभिषेक, शांतिधारा, सामूहिक पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया। वहीं नयागंज और हलवाई खाने के जैन मंदिरों में रात के समय सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न भक्ति प्रतियोगिताओं के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म एवं आध्यात्मिकता के प्रति प्रेरित किया गया। नयागंज स्थित ठाकुर नेमीनाथ दिगंबर जैन मंदिर में विवेक जैन शास्त्री ने विधि-विधान से पूजन कराया। यहां शांतिधारा की बोली डॉ. विनोद कुमार जैन और दूसरी शांतिधारा की बोली अभिषेक जैन दिल्ली ने ली, जबकि शांतिधारा अनिल जैन, अमित जैन, पंकज जैन एवं सभव जैन द्वारा की गई। नयाबास कमेटी अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने बताया कि चंद्रप्रभु भगवान की मूलनायक प्रतिमा पर प्रथम अभिषेक की बोली अनूप जैन सूत वाले ने तथा शांतिधारा की बोली पारस जैन सूत वाले ने ली। दूसरी शांतिधारा की बोली ऋषभ जैन सूत वाले ने लेकर शांतिधारा की। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़े मंदिर में पं. विशाल वैद ने कहा कि मंदिर जाने से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। बड़े मंदिर में भी सभी पात्रों का चयन नियमों के अनुसार बोली के माध्यम से किया गया। इस दौरान श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाज के लोग मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सहपऊ सामुदायिक केंद्र में गर्भवती महिलाओं को वितरित किए फल
September 24, 2026
Related Posts
Recent Posts
सहपऊ सामुदायिक केंद्र में गर्भवती महिलाओं को
September 24, 2026
सिकन्दराराऊ : बिजली चोरी की चेकिंग करने
September 24, 2026
सिकन्दराराऊ : पुलिस की कार्रवाई, दो युवक
September 24, 2026
सिकन्दराराऊ में बस स्टैंड निर्माण की राह
September 24, 2026
हसायन : ऊॅं नम:शिवाय के अखंड नाम
September 24, 2026
हसायन : श्री हनुमान जी महाराज की
September 24, 2026
हसायन : पेयजल आपूर्ति वाली वर्षो पुरानी
September 24, 2026
Weather
Hathras
9:57 pm,
Sep 24, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








