Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 23 सितम्बर। क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन और परिवहन के खिलाफ एसडीएम रितु सिरोही लगातार कार्रवाई कर रही हैं। पिछले दो दिनों में राजस्व टीम ने मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक डंपर पकड़ा है। दोनों वाहनों को पुलिस को सौंप दिया गया है। एसडीएम रितु सिरोही ने बताया कि उन्हें क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों के आधार पर राजस्व विभाग की टीम निगरानी कर कार्रवाई कर रही है। मंगलवार को टीम ने सादाबाद के पुसेनी मार्ग पर एक डंपर को रोका। डंपर में मिट्टी भरी हुई थी। टीम को देखकर डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। अधिकारियों ने डंपर को कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया। इससे दो दिन पहले भी एसडीएम के निर्देश पर टीम ने सादाबाद-राया मार्ग पर कार्रवाई की थी। तब मिट्टी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई थी। उसे भी पुलिस को सौंप दिया गया है। दोनों मामलों में संबंधित विभाग आगे की कार्रवाई कर रहा है। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन और बिना अनुमति मिट्टी के परिवहन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। लगातार दो दिनों में हुई इस कार्रवाई से मिट्टी खनन से जुड़े लोगों में हड़कंप है। प्रशासन क्षेत्र में ऐसे वाहनों और जगहों पर निगरानी बढ़ा रहा है, जहां से अवैध खनन या मिट्टी के परिवहन की शिकायतें मिलती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page