Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 23 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र के गांव जहांगीरपुर कोंडरा में मंगलवार देर रात घर में सो रही एक महिला के साथ पड़ोसी युवक द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। महिला के विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपित युवक मौके से फरार हो गया। महिला के पति ने कोतवाली पहुंचकर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया कि मंगलवार देर रात महिला अपने बच्चे के साथ घर में सो रही थी। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी राकेश कुमार छत के रास्ते से घर में घुस आया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला की नींद खुलने पर उसने शोर मचाया, जिसके बाद आरोपित गाली-गलौज करते हुए मौके से भाग गया। सुबह महिला का पति घर पहुंचा तो उसने पति को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद महिला के पति ने कोतवाली पहुंचकर राकेश कुमार के खिलाफ तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया गया कि महिला का पति टैक्सी चलाने का काम करता है, जिसके चलते वह अक्सर घर से बाहर रहता है और महिला अपने बच्चों के साथ घर पर रहती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page