सादाबाद (सहपऊ) 23 सितम्बर। क्षेत्र के गांव गुतहरा में मंगलवार शाम करीब छह बजे बाइक सवार दो युवकों में पीछे बैठे युवक द्वारा तमंचे से फायर करने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है, जिसमें बाइक सवार युवक दुकान की ओर तमंचे से फायर करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि तमंचे से निकली गोली दुकान के अंदर दीवार में जा लगी, जबकि दुकान पर बैठा एक युवक बाल-बाल बच गया। फायरिंग की आवाज से गांव में दहशत का माहौल बन गया। पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद ग्रामीण मंगलवार शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और सुबोध की ओर से प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की गई। साथ ही फायरिंग करने वाले युवकों की गिरफ्तारी की मांग भी की गई। कार्यवाहक प्रभारी कोतवाली अब्दुल हाशिम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों युवकों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हसायन : विद्युत परावर्तक ट्रांसफार्मर फुंकने के
September 23, 2026
सादाबाद : एकम तेज फाउंडेशन करेगा विशेष
September 23, 2026
सादाबाद : स्वाभिमान पदयात्रा में गूंजा ‘आरएलडी
September 23, 2026
सादाबाद : सेवा संकल्प अभियान प्रतियोगिता में
September 23, 2026
सादाबाद : सड़क हादसों में महिला सहित
September 23, 2026
सादाबाद : छत से गिरकर पुजारी की
September 23, 2026
सादाबाद : लहूलुहान हालत में मिला युवक,
September 23, 2026
Weather
Hathras
9:35 pm,
Sep 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










