Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 23 सितम्बर। मंगलायतन विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर (यूआईआईसी) द्वारा उद्यमी लॉन्च पैड एमएसएमई यूपी के तहत टेक्सटाइल एवं अपैरल बिजनेस कैसे शुरू करें विषय पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों व उभरते उद्यमियों को कपड़ा उद्योग में व्यापार की संभावनाओं की व्यावहारिक जानकारी देना था। वेबिनार के दौरान मुख्य रूप से चार व्यावसायिक अवसरों जैसे फैशन डिजाइनिंग सर्विसेज, कालीन निर्माण (कारपेट मेकिंग यूनीट), बटन निर्माण और आधुनिक कढ़ाई (एम्ब्रॉयडरी) सेवाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने इन व्यवसायों के लिए आवश्यक मशीनरी, कच्चे माल, शुरुआती पूंजी, उत्पादन प्रक्रिया और बाजार में मांग के संबंध में बहुमूल्य सुझाव दिए। कार्यक्रम के शुरुआती सत्र में कुमार मौसम ने सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री युवा, ओडीओपी, एमवायएसवाई और वीएसएसवाई के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और वित्तीय सहायता के बारे में छात्रों का मार्गदर्शन किया। तकनीकी सत्र में मिस अनम शोएब ने कपड़ा और परिधान उद्योग की स्थापना, बजट नियोजन और परिचालन संबंधी व्यावहारिक दिशा-निर्देश साझा किए। अंत में आयोजित प्रश्नोत्तर सत्र में प्रतिभागियों की आशंकाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम संयोजक यूआईआईसी के सहायक रजिस्ट्रार डा. मोहम्मद ओसामा एजाज रहे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय छात्रों में उद्यमिता, कौशल विकास और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए लगातार ऐसे प्रयास करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page