Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 22 सितम्बर। विकासखंड क्षेत्र के गांव कानऊ में देर रात एक घर में करीब आठ फीट लंबा अजगर घुस आने से परिवार में अफरा-तफरी मच गई।परिवार के लोगों ने अजगर को बाहर निकालने का प्रयास किया।तो वह घर के पानी निकासी पाइप नाली में घुस गया।सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया।गांव कानऊ निवासी कुशलपाल सिंह के घर में रविवार रात करीब नौ बजे अचानक अजगर दिखाई दिया। परिवार के सदस्यों ने उसे भगाने का प्रयास किया, लेकिन अजगर घर के पानी निकासी पाइप नाली में घुस गया। इसके बाद परिवार ने डायल एक सौ बारह  पुलिस टीम को सूचना दी।पुलिस टीम ने मामले की जानकारी वन विभाग को दी।सूचना पर वन विभाग के दो कर्मचारी मौके पर पहुंचे।परिवार ने वनकर्मियों से अजगर को सुरक्षित बाहर निकालने का अनुरोध किया।वनकर्मी ललित गिरी सहित एक अन्य वनकर्मी ने सावधानीपूर्वक पानी निकासी पाइप और नाली को तोड़कर करीब आठ फीट लंबे अजगर को सुरक्षित बाहर निकाला। अजगर के रेस्क्यू की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर जंगल में छोड़ दिया।अजगर के घर से सुरक्षित बाहर निकलने के बाद परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली और वन विभाग की टीम का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page