Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 22 सितम्बर। कस्बा के मोहल्ला किला खेडा अहीरान के नगर पंचायत कार्यालय के परिसर में स्थापित वर्षो पुरानी प्राचीन नगर पंचायत वाली पेयजल आपूर्ति वाली पेयजल टंकी से नगर के गली मुहल्लों में बिछाई गई पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइन के जर्जर हो जाने के कारण क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण जगह जगह लीकेज होने के कारण नगर की पेयजल आपूर्ति वाली व्यवस्था दो दिन से नगर में ठप्प पडी हुई है।कस्बा के वार्ड संख्या छह के मोहल्ला अहीरान नगला रति मार्ग स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय के सामने व वार्ड संख्या चार के रामलीला मैदान वाली गली के पीछे एक शिक्षण संस्थान के निकट और वार्ड संख्या पांच में लीकेज होने की वजह से नगर की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप्प पडी हुई।नगर की पेयजल आपूर्ति नही होने के कारण कस्बा के दो सौ के करीब पेयजल संयोजन धारक के अलावा अन्य घरेलू महिला पुरूष परेशानी दिखाई दिए।नगर में लीकेज की समस्या उत्पन्न हो जाने के कारण नगर पंचायत के कर्मचारियो को नगर के महिला पुरूषों ने समस्या से अवगत करा दिया।पेयजल पाइप लाइन के जर्जर होने के कारण आए दिन उत्पन्न होने वाली लीकेज की समस्या को दूर करने के लिए कतई प्रयास नही किए जा रहे है।नगर पंचायत के कर्मचारियो के द्वारा वार्ड संख्या छह मोहल्ला अहीरान स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय व वार्ड संख्या चार स्थित मोहल्ला किला खेडा अहीरान स्थित रामलीला मैदान के निकट राजेश सीयाराम के घर के निकट बनी हुई लीकेज को सही करने के लिए छोटी ट्रैक्टर में लगी हुई मिनी जेसीबी मशीन से गड्डा खुदाई का कार्य कराकर लीकेज को सही करने का प्रयास किया गया।लीकेज की समस्या को दूर करने के लिए नगर पंचायत के कर्मचारी गड्डा खुदाई के बाद लीकेज की समस्या को दूर करने का प्रयास करते दिखाई दिए।वार्ड संख्या पांच में एक बंद पडे हुए इत्र कारखाने के निकट पेयजल पाइन लाइन के क्षतिग्रस्त जर्जर अवस्था में होने के कारण उत्पन्न हुई लीकेज की समस्या का अभी तक कोई समाधान नही किए जाने के कारण पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से बंद पडी हुई है।इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संदीप सारस्वत ने बताया कि पाइप लाइन लीकेज  को सही कराए जाने के लिए कार्य कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page