Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 22 सितम्बर। थाना हसायन क्षेत्र के सिकंदराराऊ-जलेसर मार्ग पर जरैरा पुलिस चौकी के पास सोमवार रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बताया गया कि हादसे में घायल एक व्यक्ति हसायन क्षेत्र के गांव पांयदापुर का रहने वाला है, जबकि दूसरा घायल जलेसर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। दोनों बाइक सवार किसी काम से सिकंदराराऊ-जलेसर मार्ग से गुजर रहे थे। इसी दौरान जरैरा पुलिस चौकी के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। हादसे की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना में दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस द्वारा मामले की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page