Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 22 सितम्बर। जीटी रोड स्थित नगर पालिका गेट के सामने सोमवार शाम जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने के साथ पथराव शुरू हो गया। पथराव में एक व्यक्ति ईंट लगने से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में एक पक्ष की तहरीर पर पांच नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। मोहल्ला कुरैशियन निवासी अरशद ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि सोमवार शाम करीब 6:30 बजे वह अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान अफजाल वहां पहुंचा और शराब के नशे में अभद्रता करते हुए गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि जब अरशद के पिता दुकान पर पहुंचे और गाली-गलौज करने से मना किया तो दानिश, नदीम, शादाब और यामीन भी मौके पर आ गए। अरशद का आरोप है कि इसके बाद सभी आरोपितों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी और पथराव किया। पथराव के दौरान एक ईंट आसिफ को लग गई, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। लोगों को मौके पर आता देखकर आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। मामले में अरशद की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अफजाल, दानिश, नदीम, शादाब और यामीन के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page