Hamara Hathras

Latest News

सासनी 21 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ौआ में सोमवार रात अज्ञात चोर एक घर से तीन भैंस खोलकर ले जाने लगे। भैंसों के चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों की आंख खुल गई और उन्होंने शोर मचा दिया। ग्रामीणों के जागने पर चोर दो भैंसें मौके पर छोड़कर भाग गए, जबकि एक भैंस को अपने साथ ले जाने में सफल रहे। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। गढ़ौआ निवासी सत्य प्रकाश उर्फ सत्ता पुत्र सावल सहाय के अनुसार, वह रात में खाना खाने के बाद घर पर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर तार काटकर घर में घुस आए। चोरों ने घर में बंधी भैंसों को खोल लिया और उन्हें लेकर जाने लगे। भैंसों के चलने की आवाज सुनकर ग्रामीणों को चोरी की भनक लगी। गांव में जाग होने के बाद ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर चोर घबरा गए और दो भैंसें रास्ते में ही छोड़कर भाग निकले। हालांकि, एक भैंस को चोर अपने साथ ले जाने में कामयाब रहे। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों की तलाश शुरू की। पुलिस ने आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित सत्य प्रकाश ने घटना के संबंध में कोतवाली में शिकायत दी है। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है और जल्द घटना का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page