Hamara Hathras

Latest News

सासनी 21 सितम्बर। कोतवाली चौराहे पर प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी की अगुवाई में पुलिस ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान हाईवे के किनारे सड़क पर लगाए गए ठेले और खोमचे हटाए गए। पुलिस ने अतिक्रमण करने वालों को हाईवे से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि हाईवे के किनारे अतिक्रमण हटाने को लेकर पिछले करीब एक महीने से ठेले और दुकानदारों को लगातार चेतावनी दी जा रही थी। इसके बावजूद कई लोग सड़क किनारे अतिक्रमण करने से बाज नहीं आ रहे थे। इसके बाद पुलिस ने अभियान चलाकर मौके से अतिक्रमण हटाया। पुलिस के अनुसार, कई ठेले वाले अपनी जान जोखिम में डालकर ट्रांसफार्मर के नीचे तक ठेले लगा रहे थे। ऐसे स्थानों पर किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी रहती है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि यदि कोई हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी, इसलिए लोगों को अपनी सुरक्षा के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए। अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वाले कुछ लोगों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध भी किया। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने सख्ती बरतते हुए हाईवे पर अतिक्रमण नहीं होने दिया और ठेले-खोमचे हटवा दिए। प्रभारी निरीक्षक ने स्पष्ट किया कि हाईवे पर किसी भी कीमत पर अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि दोबारा सड़क किनारे अतिक्रमण करने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान कस्बा प्रभारी दीपक शुक्ला, राकेश शर्मा, नागेंद्र कुमार समेत एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page