
हाथरस 21 सितम्बर। हाथरस के दाऊजी महाराज के 115वें तृतीय राजकीय मेले में बहुजन समाज पार्टी की ओर से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बसपा जिलाध्यक्ष राजकपूर ने बताया कि शिविर का उद्घाटन 22 सितंबर को शाम 5:30 बजे निर्धारित किया गया है। उन्होंने मंडल प्रभारीगण, जिला एवं विधानसभा कमेटी के पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से शिविर को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। आयोजन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।










