सादाबाद 20 सितम्बर। स्थानीय सीएचसी परिसर में रविवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां खड़ी एक पुरानी, जर्जर 102 एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और एंबुलेंस पूरी तरह जलने लगी। इस घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों और मरीजों में हलचल मच गई। जानकारी के मुताबिक सीएचसी परिसर में लंबे समय से खड़ी जर्जर 102 एंबुलेंस से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही देर में एंबुलेंस में आग की लपटें दिखाई देने लगीं। स्वास्थ्यकर्मियों ने तुरंत आग बुझाने की कोशिश की और दमकल विभाग को सूचना दी। हालांकि, दमकल की गाड़ी उस समय सहपऊ में होने के कारण मौके पर नहीं पहुंच पाई। दमकल वाहन के नहीं पहुंचने पर स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने अपने पास मौजूद संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। सीएचसी परिसर में रखे सिलेंडरों का इस्तेमाल करके भी आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण ये कोशिशें कामयाब नहीं हो सकीं। जिस एंबुलेंस में आग लगी थी, उसके ठीक बगल में एक और पुरानी जर्जर एंबुलेंस खड़ी थी। जब आग फैलकर दूसरी एंबुलेंस तक पहुंचने लगी, तो स्वास्थ्यकर्मियों ने तुरंत पानी डालकर उसे रोकने की कोशिश की। सभी के सामूहिक प्रयासों से दूसरी एंबुलेंस को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया, जबकि पहली एंबुलेंस पूरी तरह जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। डायल 112 पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। स्वास्थ्यकर्मियों ने काफी कोशिशों के बाद आग को आसपास फैलने से रोक लिया। शुरुआती तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि किसी व्यक्ति ने सिगरेट पीने के बाद उसे एंबुलेंस की तरफ फेंक दिया होगा, जिससे उसमें आग लग गई। आग लगने के स्पष्ट कारण का पता नहीं लगा है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुरसान में धूम-धाम के साथ निकाला गया श्री जाहरवीर बाबा का डोला
September 20, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान में धूम-धाम के साथ निकाला गया
September 20, 2026
सासनी में व्यापारियों ने किया भाजपा नेता
September 20, 2026
दरियापुर पुल के पास युवक से मारपीट,
September 20, 2026
81 वर्षीय महिला और 32 वर्षीय युवक
September 20, 2026
सादाबाद में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच
September 20, 2026
शराब के नशे में युवकों ने युवक
September 20, 2026
एटीएम पर मदद के बहाने कार्ड बदला,
September 20, 2026
Weather
Hathras
3:36 am,
Sep 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






