सादाबाद 20 सितम्बर। श्री रामलीला समिति की रामबारात शोभायात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस साल समाजसेवी और एमडी हॉस्पिटल व आरबी गौतम पैरामेडिकल कॉलेज एंड नर्सिंग के डायरेक्टर धर्मेंद्र गौतम को राम बारात शोभायात्रा का संयोजक बनाया गया है। संयोजक बनने पर रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने उनके ऑफिस पहुंचकर उनका स्वागत और सम्मान किया। समिति के पदाधिकारियों ने धर्मेंद्र गौतम को साफा और पटका पहनाया। साथ ही उन्हें प्रतीक चिह्न भी भेंट किया। इस मौके पर समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि रामबारात शोभायात्रा सादाबाद के बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है। इसे शानदार और व्यवस्थित बनाने के लिए समिति तैयारियां कर रही है। धर्मेंद्र गौतम ने समिति के पदाधिकारियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी ईमानदारी से निभाने की कोशिश करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि रामबारात शोभायात्रा को शानदार बनाने के लिए समिति के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जाएगा। इस स्वागत कार्यक्रम में रामलीला समिति के अध्यक्ष आदित्य रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष निशांत शर्मा, महामंत्री रवि चौधरी, कोषाध्यक्ष अंकुर गुप्ता, लक्ष्मीकांत शर्मा, शिशुपाल गौतम, सभासद उमेश शर्मा, निर्भय भट्ट, सौरभशर्मा, शुभम उपाध्याय, अभिषेक पाराशर, अप्पी पाराशर और कन्हैयालाल समेत कई और लोग मौजूद थे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
मुरसान में धूम-धाम के साथ निकाला गया श्री जाहरवीर बाबा का डोला
September 20, 2026
Related Posts
Recent Posts
मुरसान में धूम-धाम के साथ निकाला गया
September 20, 2026
सासनी में व्यापारियों ने किया भाजपा नेता
September 20, 2026
दरियापुर पुल के पास युवक से मारपीट,
September 20, 2026
81 वर्षीय महिला और 32 वर्षीय युवक
September 20, 2026
सादाबाद में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच
September 20, 2026
शराब के नशे में युवकों ने युवक
September 20, 2026
एटीएम पर मदद के बहाने कार्ड बदला,
September 20, 2026
Weather
Hathras
2:39 am,
Sep 21, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






