सिकन्दराराऊ (हसायन) 19 सितम्बर। महामाई अंजनी मैया वानरराज केसरी के सुपुत्र भगवान श्रीबालाजी श्री हनुमान जी महाराज मेंहदीपुर बालाजी धाम के दर्शनों के लिए को कस्बा से श्री हनुमान जी श्री बालाजी महाराज व प्रभु श्रीराम के भक्त श्रद्धालुओं का एक धार्मिक सदस्यों का दल हर्ष उल्लास के साथ श्रीबालाजी श्री हनुमान जी महाराज के मेंहदीपुर धाम के लिए भगवान श्रीराम सीता जानकी लक्ष्मण के स्वरूप के साथ श्रीराम श्री हनुमान जी श्रीबालाजी महाराज की ध्वज पताका लेकर रवाना हुए।मेंहदीपुर के श्रीबालाजी महाराज श्री हनुमान जी महाराज के धाम में श्रीराम आश्रम में सेवा ट्रस्ट के माध्यम से तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कराया जाता है।तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के महोत्सव में शामिल होने के लिए भारत वर्ष से इस ट्रस्ट के माध्यम से तमाम धर्मप्रेमी जन श्री मेंहदीपुर श्रीबाला जी महाराज श्री हनुमान जी के पावन पवित्र धाम में दर्शन करने के लिए आते है।मेंहदीपुर स्थित श्रीबालाजी महाराज के धाम में तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के महोत्सव के तहत बाबा के दरबार में हवन यज्ञ,सुन्दर काण्ड, भजन संध्या का कार्यक्रम किया जाता है।तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए कस्बा से तमाम धर्मप्रेमीजन रवाना हुए।श्रीबालाजी महाराज धाम के लिए रवाना होने के दौरान भक्त श्रद्धालुओं के द्वारा जय श्रीराम जय श्रीबाला जी महाराज,जय श्री हनुमान जी महाराज,जय माता जानकी के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया।