Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 19 सितम्बर। विकासखंड क्षेत्र के कस्बा व देहात क्षेत्र में भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि दिन शनिवार उन्नीस सिंतबर को बृज की महारानी ठकुरानी श्रीराधिका देवी राधारानी का जन्मोत्सव कार्यक्रम देवालयों व घर घर में मनाया गया।वृषभान दुलारी श्रीराधारानी के जन्मोत्सव राधाष्टमी के पर्व पर देवालयों के साथ घर घर में विधि विधान के साथ पंचामृत से अभिषेक कर उपवास वृत रखकर आराधना कर स्तुति की।राधाष्टमी के पर्व पर कस्बा व देहात क्षेत्र के तमाम धर्म प्रेमी जन बृज की ठकुरानी वृषभान दुलारी के जन्मस्थल रावल बरसाना धाम के लिए रवाना हुए।श्रीराधाष्टमी के पर्व पर कस्बा के मोहल्ला किला खेडा स्थित प्राचीन श्रीराधाकृष्ण मंदिर परिसर में श्रीराधारानी का जन्मोत्सव राधाष्टमी मनाई गई।श्रीराधाष्टमी के पर्व पर श्रीराधाकृष्ण के विग्रह स्वरूप मूर्ति के अलौकिक श्रंगार दर्शन कराए जाने के उपरांत विभिन्न व्यजंनो का प्रसाद वितरण किया।श्रीराधाष्टमी के पर्व पर गडोला मार्ग पर एक प्रतिष्ठान स्वामी के द्वारा पूडी सब्जी का प्रसाद वितरण भी किया।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
श्री दाऊजी महाराज परिसर में अग्रवाल शिविर का भव्य उद्घाटन, 21 वरिष्ठ अग्रजनों का हुआ सम्मान, अग्रवाल समाज की एकजुटता और सामाजिक योगदान को मिला सम्मान, गणमान्य अतिथियों समेत बड़ी संख्या में समाजबंधु रहे मौजूद
विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने बदले जिला प्रभारी, हाथरस की जिम्मेदारी अनिल चौधरी को, आगरा महानगर बृज बहादुर, बरेली दिनेश शर्मा, अलीगढ़ गौरव आर्य और आंवला की जिम्मेदारी डीपी भारती को
सहपऊ : मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप में छह नामजद समेत तीन अज्ञात पर रिपोर्ट, पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप, दुकान का शीशा तोड़ने की भी शिकायत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page