हाथरस 19 सितम्बर। श्री दसलक्षण महापर्व के चौथे दिन शहर के विभिन्न जैन मंदिरों में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर जैन धर्म के नौवें तीर्थंकर 1008 श्री पुष्पदंतनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष्य में मंदिरों में निर्वाण लाडू श्रद्धापूर्वक समर्पित किया गया। पर्युषण पर्व के दौरान सुबह से ही जैन मंदिरों में अभिषेक, शांतिधारा, सामूहिक पूजन एवं आरती का क्रम चलता रहा, वहीं रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न भक्ति प्रतियोगिताओं में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्री दसलक्षण महापर्व के चतुर्थ दिवस उत्तम शौच धर्म मनाया गया। जैन धर्मावलंबियों के अनुसार उत्तम शौच धर्म लोभ कषाय का नाश कर मन में शुचिता और पवित्रता का भाव उत्पन्न करने की प्रेरणा देता है। इसी भावना के साथ श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया। श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़े मंदिर में पं. विशाल वैद के निर्देशन में अभिषेक, शांतिधारा, सामूहिक पूजन एवं श्री दसलक्षण महामंडल विधान भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। श्री पुष्पदंतनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। प्रथम अभिषेक की बोली 55 मालाओं के जाप के साथ तुषार जैन लुहाड़िया ने ली। डिजिटल फास्टिंग के नियम के साथ पारस जैन, ऋषभ जैन, अंश अजमेरा और क्रिश वैद ने भगवान के चार कलशों से अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त किया। शांतिधारा की बोली सुनीत जैन (सूत वाले) एवं जगवीर सिंह जैन ने ली।
नयागंज स्थित ठाकुर नेमीनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में मथुरा चौरासी जैन मंदिर से आए विवेक जैन शास्त्री ने पूजन कराया। शांतिधारा की बोली विजय जैन लोहिया एवं सलिल जैन लोहिया ने ली, जबकि दूसरी शांतिधारा की बोली कमलेश जैन लाल वाले एवं अक्षत जैन ने ली। आरती की बोली अनिता जैन लोहिया पत्नी विजय जैन ने ली। वहीं श्री चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर नयाबांस अतिशय क्षेत्र में भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रथम अभिषेक की बोली नयाबांस कमेटी के कोषाध्यक्ष हिमांशु जैन ने ली। शांतिधारा की बोली नमन जैन एवं गुड्डू जैन तथा दूसरी शांतिधारा की बोली दीप्ति जैन एवं प्रदीप जैन ने ली। इस अवसर पर श्री जैन नवयुवक सभा अध्यक्ष उमाशंकर जैन सहित राकेश जैन, अनिल जैन गुड्डू, सुधीर जैन ज्वेलर्स, संदीप जैन, उमेश चंद्र जैन, अमित जैन, पंकज जैन, संजीव जैन अमीन, अनूप जैन लाल वाले, कैलाश चंद जैन, सुमत कुमार जैन, पंकज जैन ट्रंक, सुभाष चंद्र जैन, संजीव जैन भूरा, कपिल जैन चूरन वाले, यतीश जैन, सौरभ जैन रानू, जितेंद्र जैन, जिनेन्द्र जैन सिंपल, विजय जैन, निखिल जैन, सुरेंद्र जैन गप्पू, राजू जैन, संजय जैन रंग, श्वेतांक जैन, सतेंद्र जैन, राज कुमार जैन लोहिया, बिंटू जैन, इंजीनियर पीके मोनू जैन, गगन जैन, धर्मेंद्र जैन, अतुल जैन सूत वाले, संजीव जैन सूत वाले, अतुल जैन वसुंधरा, अनूप जैन सूत वाले, अखिलेश जैन मनीष, रतन जैन, सभासद प्रतिनिधि धीरज जैन, तन्नू जैन, पारस जैन, ऋषभ जैन, धीरज जैन रिंकू, अरविंद जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिरों में देर रात तक धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का सिलसिला जारी रहा।











