Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 19 सितम्बर। श्यामकुंज स्थित एमएलडीवी पब्लिक इंटर कॉलेज एवं तरफरा रोड स्थित आरकेएसके इंटरनेशनल स्कूल में राधा अष्टमी महोत्सव धूमधाम एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राधा-कृष्ण के छविचित्र के समक्ष एमएलडीवी की प्रधानाचार्या पूनम वार्ष्णेय, आरकेएसके की प्रधानाचार्या प्रीति यादव, डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त, पूर्व प्रधानाचार्या शैलकांता गुप्ता एवं प्रशासनिक प्रमुख हर्षित गुप्त (एडवोकेट) द्वारा माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीआरबी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की आराध्या राधा का प्रेम त्याग, समर्पण और पवित्रता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि राधा और कृष्ण एक-दूसरे के बिना अधूरे माने जाते हैं और दोनों का प्रेम निश्छल, पवित्र एवं आत्मीय स्वरूप को दर्शाता है। राधा नाम के स्मरण से मनुष्य को सुख, शांति एवं समृद्धि की अनुभूति होती है।

कार्यक्रम के दौरान राधा के स्वरूप में रोशेल और कृष्ण के स्वरूप में परियाशा जब गोपिकाओं के साथ मंच पर पहुंचीं और भाव-नृत्य प्रस्तुत किया तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान ‘राधे-राधे श्याम मिला दे’ के जयकारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। शालिन, यूविका, प्रनिका, वेदिका, वंशिका, मानसी, रितिका, नंदनी, वंश, पलक, अर्पिता, दिव्यांशी, बबली, चंचल, शौर्य, पारस, रूपांशी, कार्तिक, मिष्टी, शिवानी, भूपेष, मयूर, उपासना, युवी, अनन्या, वैभव, सोनाक्षी एवं रिया सहित विद्यार्थियों ने राधा-कृष्ण भक्ति से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राची शर्मा, शाजिया रफीक खान, ललिता कुलश्रेष्ठ, संजय मिश्रा, हिमांशु वार्ष्णेय, आरके शर्मा, निधि शर्मा, कृष्ण कुमार कौशिक, जीतू अरोरा, पुनीत गुप्ता, पुनीत वार्ष्णेय, मुस्कान शर्मा, श्रुति कौशिक, सुनीता राय, निधि अरोरा, सत्यवती एवं प्रियंका वार्ष्णेय सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रेखा जादौन एवं ऋद्धि अग्रवाल ने किया। अंत में संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने सभी अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page