Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 18 सितम्बर। कस्बा के मोहल्ला किला खेड़ा छीपियांन में स्थित प्राचीन श्री हनुमान जी महाराज के मंदिर के लिए मार्ग एवं परिसर के सौंदर्यीकरण को लेकर वंदन योजना के तहत शासन के द्वारा स्वीकृत किए गए धन से कार्य शुरू होते ही अन्य वार्ड के जनप्रतिनिधियो सभासदों के द्वारा कार्य को रुकवा दिया गया।इसे लेकर फिर आपसी रस्साकशी का मामला प्रकाश में आने से लोग में चर्चा होने लगी है।जिन वार्डो में जो कार्य होना है।उसके सभासदों के द्वारा विरोध किए जाने से पूर्व ही निर्माण कार्य करने वाले राजकीय ठेकेदार ने कार्य शुरू होते ही अपने आप बंद कर दिया गया। बताया गया है कि राजकीय ठेकेदार रामकुमार और नगर पंचायत की वरिष्ठ लिपिक बाबूराम द्वारा उक्त कार्य को कुछ वार्ड के जनप्रतिनिधियो सभासदों के द्वारा निर्माण कार्य में अवरोध पैदा करके कार्य रूकवाया दिया गया है।मगर इस मार्ग पर हनुमान बगीची,हनुमान मंदिर के मुख्य रास्ते से सैंकड़ों की तादाद में स्कूली विद्यार्थी और मंदिरों पर पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालु भक्तों को काफी परेशानी श्री हनुमान मंदिर के लिए जाने वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय के आगे वाले हिस्से पर मार्ग की प्रथम भाग को खोदने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जहां पर साइकिल से परिषदीय व निजी शिक्षण संस्थान में अध्यनरत आने वाले तमाम विद्यार्थी तो निकलने में गिरकर चोटिल भी हो गए हैं।मगर साथ ही शासन द्वारा बंदन योजना मंदिर सौंदर्यीकरण  के लिए  आए धन के विकास कार्य को जनप्रतिनिधियो की आपसी रस्साकशी को लेकर उक्त कस्बे में होने वाले हर विकास कार्य में आए दिन रोडें अटकाए जाते रहे हैं।और फिर दो-चार दिन बाद आपसी जुगलबंदी स्तर की रस्साकशी को अंजाम देने के बाद कार्य चालू होते रहे हैं।जो कस्बा में चर्चा का विषय बनी रहती है। मगर इन सभी चीजों से स्थानीय जनप्रतिनिधियों को जनमानस को होने वाली परेशानी से कोई भी लेना देना नहीं है।उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार किला खेड़ा स्थित श्री हनुमान जी महाराज के मंदिर परिसर प्राचीन बगीची परिसर और वार्ड नंबर दस के प्राचीन शिव महादेव टुकिया मंदिर के लिए शासन के द्वारा मंदिर सौंदर्यीकरण और विकास के लिए चौरासी लाख के लगभग की धनराशि शासन के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा आवंटित किया गया है।जिसमें प्रथम कार्य कार्यदायी संस्था के राजकीय ठेकेदार के द्वारा हनुमान बच्ची के हनुमान मंदिर के मुख्य मार्ग को जो क्षेत्र के लिंक रोड से संबंध रखता है।जेसीबी से उखाड़ कर योजना को शुरू किया गया।जिसमें हनुमान बगीची पर सी.सी.मार्ग के साथ हाई मास्क लाइट विश्रामालय बैठने के लिए  ब्रेंच और मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य होना है।कार्य शुरू होने के साथ ही नगर पंचायत के कुछ जनप्रतिनिधियो के द्वारा उक्त कार्य को रुकवा दिया गया है।इस संबंध में नगर पंचायत वार्ड नंबर तीन और चार में यह विकास कार्य क्षेत्र आता है।जिसमें सुनीता देवी सभासद से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे द्वारा इस कार्य के बारे में कोई जानकारी नहीं है।जबकि वार्ड नंबर चार के सभासद कुलदीप दिवाकर ने बताया कि ठेकेदार ने व्यस्तता के कारण उक्त कार्य को करने में देरी कर रहा है।जबकि नगर पंचायत कार्यदयीसंस्था के ठेकेदार रामकुमार और वरिष्ठ लिपिक बाबूराम का कहना है कि उक्त कार्य को कस्बा के कुछ सदस्यों द्वारा विरोध जताते हुए उक्त कार्य शुरू होते ही अवरोध पैदा कर दिया गया है।यही हाल पूर्व में हो रही विकास कार्यों को लेकर कुछ सदस्यों द्वारा अवरोध किया पैदा किया जा रहे हैं।जो कस्बा में हो रहे विकास कार्यों का रोड़ा बने हुए हैं।उक्त मामले को नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को अवगत करा दिया गया है‌।शीघ्र समाधान होते ही कार्य चालू कर दिया जाएगा।जबकि इस तरह कस्बा में ज्यादातर विकास कार्यों को लेकर नगर के जनप्रतिनिधियो के द्वारा कमीशन खोरी के चक्कर में अवरोध पैदा करते रहे हैं।और कुछ दिन कार्य रुकने के बाद नगर पंचायत के अधिकारी और अध्यक्ष के बीच गुप्त वार्ताओं के बाद कार्य शुरू होते रहे हैं।यह रस्साकशी का खेल बार-बार होने वाले विकास कार्यों में रोड़ा बना हुआ है।इसे लेकर उक्त स्थान पर दो शिक्षण संस्थाएं भी हैं जहां पर सैकड़ो की ताकत में विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आते हैं।और इतना ही नहीं इस स्थान पर कस्बा के सबसे प्रसिद्ध हनुमान मंदिर और कैला मैया मंदिर,नरसिंह भगवान,शंकर भगवान के प्रसिद्ध मंदिर हैं।जहां नित्य पूजा के लिए आने वाले लोगों को भी इस मार्ग को ठेकेदार द्वारा सीमेंटेड ईटों को उखड़वा करके राहगीरों के सामने भारी परेशानी खड़ी करती है।जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।मगर इन सभी परेशानियों को दरकिनार करते हुए कमीशन खोरी के चक्कर में स्थानीय लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।लोगों की मांग है कि शीघ्र कार्य कराया जाए अन्यथा उक्त खोदे गए मार्ग को ठीक करा कर पूर्व स्थिति बहाल की जानी चाहिए।जिससे आने जाने वाले हर व्यक्ति को परेशानी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page