सिकन्दराराऊ (हसायन) 18 सितम्बर। क़स्बा के बांण अब्दुलहईपुर मार्ग स्थित प्राचीन श्री बलभद्र दाऊबाबा रेवती मैया के मन्दिर परिसर में श्री बलभद्र दाऊजी महाराज के जन्म उत्सव देवछठ पर दाऊबाबा रेवती मैया की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर दाऊबाबा रेवती मैया के दरबार में विभिन्न व्यजंन द्रव्य का प्रसाद पूडी सब्जी,हलुवा,चरणामृत,माखन मिश्री का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया।दाऊबाबा रेवती मैया के दरबार में भवेश धार्मिक संकीर्तन मंडल के गायक व संगीत वाद्य यंत्र वादको के द्वारा संगीतबद्ध तरीके से किए गए भजन कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक गीतों का व्याख्यान कर संगीत मय वातावरण के साथ भजनसंध्या का आयोजन किया गया।देवछठ के धार्मिक कार्यक्रम में भगवान के जन्मोत्सव के भजन कीर्तन सुनकर भक्त श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूम उठे।देवछठ पर आयोजित रात्रि धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भक्त श्रद्धालुओ ने दाऊबाबा रेवती मैया के जयकारे लगाकर वातावरण को भक्तिमय कर दिया।कार्यक्रम सम्पन्न होने के उपरान्त सभासद अंकुर शर्मा काका ने सभी भजन संध्या के सभी कार्यकर्ताओ को श्री राम दरबार के छायाछविचित्र देकर अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
श्री राधा अष्टमी पर कल निकलेगी श्री राधा रानी की भव्य पालकी
September 18, 2026
Related Posts
Recent Posts
श्री राधा अष्टमी पर कल निकलेगी श्री
September 18, 2026
खेत में पानी लगाने को लेकर विवाद,
September 18, 2026
शराब के नशे में गाली-गलौज का विरोध
September 18, 2026
घूरे पर भैंस उतारने को लेकर कहासुनी,
September 18, 2026
सासनी: श्री पदम प्रभु दिगम्बर जैन मंदिर
September 18, 2026
परिवार नियोजन सेवाओं को मजबूत करने के
September 18, 2026
चंदन का तिलक और पीले चावल देकर
September 18, 2026
Weather
Hathras
10:25 pm,
Sep 18, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








