Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 18 सितम्बर। श्री दाऊजी महाराज के मेले में शुक्रवार को श्री वार्ष्णेय नवयुवक संघ शिविर वर्ष-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। शिविर के उद्घाटन के दौरान वार्ष्णेय समाज के लोगों में खासा उत्साह नजर आया। शिविर का शुभारंभ यश कुमार वार्ष्णेय (शंकर लाल संजीव कुमार, नमक वाले), पुष्कर कुमार वार्ष्णेय, नवनीत वार्ष्णेय एवं राहुल कुमार वार्ष्णेय (ग्लूकोश वाले) ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में राजीव वार्ष्णेय (ठेकेदार) मौजूद रहे, जबकि मुकुल आनंद वार्ष्णेय (कातिब) ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान समाज के लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और शिविर की व्यवस्थाओं में बढ़-चढ़कर सहभागिता की। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के बीच भी शिविर आकर्षण का केंद्र बना रहा।

कार्यक्रम के क्रम में गोविंद भगवान मंदिर, घंटाघर से दोपहर दो बजे श्री अक्रूर जी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा मुख्य बाजार से होते हुए मेला श्री दाऊजी महाराज के शिविर स्थल तक पहुंची। रास्तेभर धार्मिक उल्लास और समाज की सहभागिता देखने को मिली। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों में उत्साह बना रहा। श्री वार्ष्णेय नवयुवक संघ की ओर से आयोजित शिविर को लेकर युवाओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की। शिविर के शुभारंभ के साथ ही दाऊजी मेले में वार्ष्णेय समाज की सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को लेकर उत्साह बढ़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page