Hamara Hathras

Latest News

सासनी 17 सितम्बर। हाथरस के सासनी क्षेत्र में गुहाना चौकी के पास गुरुवार सुबह ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव नया नगला निवासी 40 वर्षीय जगदीश पुत्र चरण सिंह के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। जानकारी के अनुसार जगदीश गुरुवार सुबह सासनी रेलवे स्टेशन से अलीगढ़ जाने के लिए पैसेंजर ट्रेन में सवार हुए थे। ट्रेन जैसे ही गुहाना चौकी के पास पहुंची, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों में से किसी ने मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया गया कि जगदीश मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी शादी करीब 20 वर्ष पहले हुई थी। परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। बेटी का विवाह हो चुका है, जबकि बेटा नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page