Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 16 सितम्बर। कोतवाली में तैनात दरोगा रविंद्र कुमार उस समय घबरा गए, जब उनकी मोटरसाइकिल में अचानक सांप निकल आया। हेडलाइट पर सांप को देखकर दरोगा ने बाइक रोकने की कोशिश की, लेकिन हड़बड़ाहट में संतुलन बिगड़ने से वे सड़क पर गिर पड़े। जब दरोगा रविंद्र कुमार बिसावर चौकी से कोतवाली जा रहे थे। रास्ते में अचानक उनकी मोटरसाइकिल की हेडलाइट के ऊपर एक सांप दिखाई दिया। सांप को सामने देखकर वे डर गए और बाइक रोकने का प्रयास किया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया। दरोगा के गिरने के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। बाइक की जांच करने पर हेडलाइट के पास सांप दिखा। सांप को निकालने के लिए एक सपेरे को बुलाया गया। सांप पहले हेडलाइट से सीट के नीचे चला गया था। सपेरे ने काफी कोशिश के बाद पहले सांप को बाइक से बाहर निकाला। बाइक में सांप मिलने से दरोगा समेत मौके पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए। सांप निकलने के बाद दरोगा और आसपास मौजूद लोगों ने फिर से राहत की सांस ली। घटना के बाद पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों में बाइक में सांप पहुंचने को लेकर तरह-तरह की बातें होती रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page