सादाबाद 16 सितम्बर। स्थानीय फाइव स्टार मैरिज होम में बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर मंडल सादाबाद की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा तथा जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी सादाबाद विपिन लवानिया का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान जिला सह कार्यालय प्रभारी राधेश्याम पागल ने किया। बैठक के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथियों का भव्य रूप से बड़ी माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं को आगामी एक महीने तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जनहित और सेवा कार्यों को बूथ स्तर तक ले जाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसमें चेयरमैन प्रतिनिधि राधा रमन अग्रवाल, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अनिल पाराशर, मंडल अध्यक्ष अंकुश गौड़, मंडल उपाध्यक्ष कमल उपाध्याय, मंडल महामंत्री एवं मनोनीत सभासद चरन सिंह सागर, राजकुमार प्रधान, डॉ. देवचंद गौड़, प्रभात पचौरी, डॉ. तरुण शर्मा, विपिन अग्रवाल, अनुपम जिंदल, पवन चौधरी, जयदेव चौधरी, तपन जौहर, हर स्वरूप वर्मा, अमित वर्मा, रंजीत सिकरवार, विजय बघेल, मनोज सोनी, हेमंत गौतम, हाफिज शब्बीर अहमद, तनवीर अहमद, सुधीर चौहान, नागेंद्र शर्मा, अगन लाल बाल्मीकि, चिंटू कुमार पुष्पेंद्र कुमार गोला, मुकीम कुरैशी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सासनी : अज्ञात वाहन की टक्कर से दिल्ली के युवक की मौत, ननिहाल आया था घूमने
September 16, 2026
Related Posts
Recent Posts
चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले के
September 16, 2026
सासनी की बेटी मेघना चौधरी का भारतीय
September 16, 2026
सासनी : अज्ञात वाहन की टक्कर से
September 16, 2026
दवा लेने जा रहे युवक को रास्ते
September 16, 2026
लाठी-डंडे लेकर घर में घुसे दबंग, महिला
September 16, 2026
घर में घुसकर महिला से मारपीट, बीच-बचाव
September 16, 2026
पानी की निकासी को लेकर दो पक्षों
September 16, 2026
Weather
Hathras
9:59 pm,
Sep 16, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







