Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 सितम्बर। हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में घर के निजी प्लाट पर खड़ी कार में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। आग की सूचना पर परिवार के लोगों ने मौके पर पहुंचकर पानी डालकर आग पर काबू पाया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विसरात पोस्ट टुकसान निवासी गजेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 सितंबर की देर रात उनकी कार घर के निजी प्लाट पर खड़ी थी। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने कार में आग लगा दी। आग की लपटें देखकर घर-परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाई। घटना के बाद गजेंद्र प्रताप सिंह ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पीड़ित को थाने में तहरीर देने के लिए कहा। पीड़ित की शिकायत के आधार पर हाथरस गेट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पीड़ित ने पुलिस से मामले में कार्रवाई के साथ सुरक्षा की भी मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page