Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 सितम्बर। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजनों ने रिश्ते में लगने वाले एक युवक पर उसे अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि अब उन्हें जानकारी मिली है कि युवक ने किशोरी से शादी कर ली है। पीड़ित पिता के अनुसार, 27 जुलाई को दिन में उनके बेटे का मौसेरा साला जितेंद्र पुत्र जयपाल निवासी टिकारी उनकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बेटी के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारी में पूछताछ की। इस दौरान युवक की ओर से किशोरी को वापस लाने का आश्वासन दिया जाता रहा, लेकिन वह घर नहीं लौटी। परिजनों का कहना है कि अब उन्हें पता चला है कि जितेंद्र ने नाबालिग किशोरी से शादी कर ली है। आरोप है कि किशोरी घर से जाते समय पाजेब और सोने के कुंडल भी अपने साथ ले गई है। मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page