
सिकन्दराराऊ (हसायन) 15 सितम्बर। कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गाँव में एक विवाहित महिला से ससुर के द्वारा गंदी हरकत करने व छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।पीडित महिला ने अपने कुछ ससुरालीजनो के साथ मंगलवार पन्द्रह सितंबर को कोतवाली पहुंचकर ससुर के खिलाफ लिखित तहरीर देते हुए कोतवाली पुलिस से शिकायत की है।पीडित विवाहित महिला ने लिखित तहरीर देते हुए आरोप लगाते हुए कोतवाली में पुलिस को अवगत कराया है कि मेरे पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं।घर पर में अकेली रहती हूँ।मेरे नामजद ससुर मुझे बुरी नजर से देखते हैं और गंदी हरकत करते हैं।आए दिन छेड़छाड़ करते हैं।मैने सभी बात अपने बुजुर्ग ददिया ससुर को बताते हुए ददिया ससुर से शिकायत की।तो नामजद ससुर बुजुर्ग ददिया ससुर को गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।पीडित महिला के साथ कोतवाली में शिकायत करने आई पीडित पौत्र बधू के साथ आए बुजर्ग ददिया ससुर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हमारी नाती की बहू इसे इसका ससुर हमारा पुत्र परेशान करता है और इसका पति बाहर रहकर मजदूरी नौकरी करता है।पीड़ित महिला ने उक्त मामले की लिखित शिकायत करते हुए रिपोर्ट दर्ज कर कानून कार्यवाही करने की मांग की है।इस सबंध में कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा से जानकारी करने पर बताया कि घर के बंटवारे को लेकर विवाद है,उसी के चलते महिला आरोप लगा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
श्री दाऊजी मेले के विराट कुश्ती दंगल
September 15, 2026
कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन पर बोले यतेंद्र
September 15, 2026
अग्रिम कर जमा करने को लेकर आयकर
September 15, 2026
सासनी : गणेश चतुर्थी पर निकली भव्य
September 15, 2026
हसायन : बाजार में जर्जर पेयजल पाइप
September 15, 2026
हसायन : विवाहित महिला ने ससुर पर
September 15, 2026
हसायन : गणेश महोत्सव पर सुंदर कांड
September 15, 2026
Weather
Hathras
10:06 pm,
Sep 15, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










