
सिकन्दराराऊ (हसायन) 15 सितम्बर। कस्बा के मुख्य बाजार के बांण तिराहा के पास नगर पंचायत की वर्षो पहले नगर की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ बनाए रखने के लिए नगर में डलवाई गई की नगर की पेयजल आपूर्ति वाली मुख्य पाइप लाइन के जर्जर हो जाने के कारण नासूर बनकर रह गई है।कस्बा के मोहल्ला किला खेडा अहीरान स्थित नगर पंचायत कार्यालय के परिसर में स्थापित वर्षो पुरानी जर्जर हो चुकी पेयजल आपूर्ति वाली पेयजल टंकी से ही कई दशक पहले नगर में पाइप लाइन बिछवाई गई थी।उक्त पेयजल आपूर्ति वाली पाइप लाइन को कई दशक बीत जाने के बाद पाइप लाइन के जगह जगह से जर्जर स्थिति में हो जाने के कारण आए दिन नगर में कहीं न कहीं लीकेज की समस्या होती रहती है।नगर के बाजार में कई दिन पहले पेयजल आपूर्ति वाली जर्जर पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त हो जाने के दौरान पेयजल आपूर्ति वाली हजारों लीटर पानी सडक पर बहकर नाली में जा रहा था।बाजार के दुकानदारों के द्वारा पाइप लाइन के लीकेज हो जाने की जानकारी नगर पंचायत के कर्मचारियो को दी गई।नगर पंचायत के कर्मचारियो ने मंगलवार पन्द्रह सिंतबर को जर्जर क्षतिग्रस्त होकर लीकेज पेयजल आपूर्ति वाली पाइप लाइन को सही कराए जाने के दौरान नगर के बाजार में कार्य होने के वजह से कोतवाली पुलिस को बाजार का आवागमन बंद रखे जाने के बारे में जानकारी देते हुए अवगत कराया दिया था।मंगलवार को सुबह नौ बजे से नगर पंचायत के कर्मचारियो ने जेसीबी मंगाकर क्षतिग्रस्त जर्जर हो चुकी पाइप लाइन को सही कराए जाने के लिए बाजार की सडक में गड्डा खुदवाकर कार्य प्रारंभ करा दिया गया।इस दौरान बाजार की सडक के नीचे पड रही जर्जर क्षतिग्रस्त होकर लीकेज उत्पन्न कर रही पाइप लाइन को ठीक कराए जाने के लिए गड्डा खुदाई का कार्य कराए जाने के दौरान वाहनों का आवागमन बंद दिखाई दिया।पेयजल पाइप लाइन की लीकेज को सही कराए जाने के लिए नगर पंचायत के कर्मचारियो के द्वारा खुदवाए गड्डा के बाद गड्डा के पास से होकर राहगीर व वाहन चालक निकलते हुए दिखाई दिए।बाजार में खुदे पडे गड्डा के निकट से बडे वाहनों पर इलाका के जिम्मेदार वाहनों का संचालन आवागमन नही रोक पाए।नगर पंचायत के सफाई कार्य करने वाले सफाई कर्मचारी राहुल वाल्मीकि जर्जर पाइप लाइन की मरम्मत करने में माहिर होने के कारण सफाई कर्मचारी राहुल वाल्मीकि के द्वारा अपने सहयोगी साथी सफाई कर्मचारी के साथ मिलकर जर्जर क्षतिग्रस्त होकर बदहाली की स्थिति में पहुंच चुकी पेयजल आपूर्ति वाली पाइप लाइन की लीकेज की मरम्मत कर पाइप लाइन की लीकेज को सही कराए जाने के लिए गड्डा को खुदवाकर सामान लेने के लिए कार्य करने के लिए व्यस्त दिखाई दिए।नगर पंचायत के सफाई कार्य करने वाले सफाई कर्मचारी राहुल वाल्मीकि के द्वारा पाइप लाइन की लीकेज को सही करने के लिए समाचार लिखे जाने तक तत्परता से कार्य करते रहे।नगर की पेयजल आपूर्ति वाली जर्जर क्षतिग्रस्त हो चुकी पाइप लाइन में लीकेज हो जाने के कारण लीकेज को सही किए जाने के लिए सफाई कर्मचारियो के द्वारा किए जा रहे कार्य के कारण नगर में स्थापित दोनो पेयजल टंकियो से होने वाली जलापूर्ति भी प्रभावित हो गई।










